गुरुवार, 27 सितंबर 2018

एक त्राटक प्रयोग


एक  पेपर  पर  चित्र  में  दिखाए  अनुसार  एक  तस्वीर बना  ले  |
तस्वीर  बनाने  की  विधि
सफ़ेद  कागज पर  एक  बड़े 1  रुपया के सिक्के के  बराबर एक  वृत्त  बना कर काले रंग से रंग   लें  |

पूर्व तैयारी
रात्री  में  ग्यारह  बजे  के समय  कमरे  में जब मद्धिम प्रकाश हो  अपने   आँख से  तीन फीट की दूरी  पर दीवाल पर आकृति को   साट ( चिपका ) दें  |
ध्यान रहे आकृति  और  आपके आंख  की  दूरी  तीन  फिट  हो  | आकृति  को इस तरह  दीवाल पर लगायें जिससे की आपको अपने सर को अधिक  झुकाना  या  उठाना    पड़े |
अब आराम से बैठ जाएँ |
सामने  आकृति पर अपलक दृष्टि को जमा दें पांच मिनट तक |
एक दो बार पलक झपका लें फिर आकृति को अपलक देखें पांच मिनट तक |
इस क्रम को चार बार दुहरायें यानी पांच पांच मिनट के अंतराल पर कुल बीस मिनट तक |
अब उठ कर अपने आँख को ठंढे पानी से धोएं |
बीस मिनट रोज नियमित समय पर करें |
यह एक त्राटक प्रयोग है और यह आपके एकाग्रता को बढ़ा देगा आश्चर्यजनक ढंग से | आपके आँख में एक तेज दिखाई देने लगेगा | और भी काफी  लाभ और अनुभूतियाँ होगी |
प्रयोग करते समय का अनुभव |
जब आप यह प्रयोग करेंगे तो कभी कभी  काली आकृति का रंग सुनहला दिखाई देगा प्रथम प्रयोग में हीं | कभी कभी आकृति गायब भी हो जायेगी | कभी कभी आकृति धीरे धीरे छोटी होती जायेगी या बढती  जायेगी | कभी कभी आकृति बहुत तेजी से घूमती हुई नजर आएगी |
कुछ भी हो यह त्राटक प्रयोग आपको जारी रखना है इससे कोई नुक्सान नहीं | ख़ास कर विद्यार्थियों के लिए यह मेमोरी बढाने एकाग्रता बढाने में काफी  लाभदायक  है |
 ॐ ॐ ॐ

कोई टिप्पणी नहीं: